7 अक्टूबर 2026 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है।
उन्होंने बुधवार, 7 अक्टूबर की शाम करीब 8:30 बजे, रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली।
रूपी सोरेन 80 वर्ष की थीं।
उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि रूपी सोरेन की हालत कई जटिलताओं के कारण बेहद गंभीर थी और बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
रूपी सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी थीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं।
मां को खोना किसी भी बेटे के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी मां के निधन पर भावुक संदेश साझा किया है।
रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार, झामुमो कार्यकर्ताओं और झारखंड में शोक का माहौल है।
दिवंगत रूपी सोरेन को News Files की भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें